DC vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 106 रनों से रौंदा; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज चमके

DC vs KKR: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 106 रनों से रौंदा; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज चमके

स्पोर्ट्स
Spread the love

कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 106 रनों से रौंदा; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज चमके इंडियन प्रीमियर लीग में 3 अप्रैल की रात विशाखापट्टनम में रनों की सूनामी आई। कोलकाता नाइटराइडर्स के छ्क्के-चौके के जलजले में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम तहस-नहस हो गई। केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरे स्कोर बड़ा स्कोर (272/7) बनाया और फिर दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 166 रन पर समेटते हुए 106 रन से रौंद डाला। ये रन के लिहाज से सीजन की सबसे जीत हार है। इस जीत के साथ केकेआर ने सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए मजबूती से पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 25 गेंद में 55 रन बनाए।

कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, दिल्ली को 106 रनों से रौंदा; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज चमके

कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत


यह रनों के अंतर से कोलकाता की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2008 में बेंगलुरु को 140 रन से हराया था। वहीं, यह रनों के अंतर से दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी हार है। 2017 में मुंबई ने उन्हें 146 रन से हराया था। 


आईपीएल में कोलकाता की सबसे बड़ी जीत (रनों से)

  • 140: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
  • 106: बनाम दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापत्तनम, 2024 (इस मैच में)
  • 86: बनाम राजस्थान रॉयल्स, ईडन गार्डन, 2017
  • 82: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ईडन गार्डन, 2023


आईपीएल में दिल्ली की सबसे बड़ी हार (रनों से)

  • 146: बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2017
  • 106: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, विशाखापत्तनम, 2024 (इस मैच में)
  • 105: बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े, 2008
  • 98: बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2010

DC vs KKR Live: कोलकाता ने 272 रन बनाए

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापत्तनम में विशाल स्कोर खड़ा किया है। उन्होंने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए हैं। दिल्ली के सामने 273 रन का विशाल लक्ष्य है। 272 का टोटल आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी इसी सीजन बना था। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (27 मार्च) 277 रन बनाए थे। वहीं, ओवरऑल टी20 का यह आठवां सबसे बड़ा टोटल है। 272 रन कोलकाता का आईपीएल में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले 2018 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 245 रन बनाए थे।

कोलकाता की पारी


मैच की शुरुआत सुनील नरेन और फिलिप सॉल्ट ने तूफानी अंदाज में की थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 60 रन जोड़े। इस साझेदारी को नॉर्त्जे ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट (18) को आउट किया। इसके बाद तो नरेन ने 18 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी के साथ मिलकर चौके-छक्कों की बरसात कर दी। दोनों ने 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई।

Sunil Narine



नरेन ने आईपीएल करियर करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 39 गेंद में सात चौके और सात छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। उन्हें मार्श ने आउट किया। वहीं, अंगकृश रघुवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 27 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन-रघुवंशी के बाद आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली।

रिंकू आठ गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता की पारी का 20वां ओवर करने इशांत शर्मा आए और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार यॉर्कर से रसेल को क्लीन बोल्ड किया। रसेल का इस यॉर्कर पर बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गए। उन्होंने 19 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत ने रमनदीप को चलता किया। वह दो रन बना सके।


वेंकटेश अय्यर पांच रन और स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। इशांत ने 20वें ओवर में मात्र आठ रन दिए। दिल्ली की ओर से नॉर्त्जे ने तीन विकेट लिए। वहीं, इशांत को दो विकेट मिले। खलील और मार्श को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली की पारी
दिल्ली की टीम कभी इस रन चेज में नजर ही नहीं आई। उसने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ (10) और इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल (0) को वैभव अरोड़ा ने, जबकि डेविड वॉर्नर (18) और मिचेल मार्श (0) को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। मार्श का खराब फॉर्म जारी रहा। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी निभाई।

पंत ने 25 गेंद पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंद पर आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी तूफानी पारी खेली थी। अक्षर पटेल खाता नहीं खोल सके। स्टब्स ने 32 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में पहला अर्धशतक रहा।

सुमित कुमार (7), रसिख डार सलाम (1) और एनरिच नॉर्त्जे (4) कुछ खास नहीं कर सके और दिल्ली की पूरी टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *